बुढ़ाना: मंदवाडा गांव में कृषक गोष्ठी का किया गया आयोजन, भसाना शुगर मिल के अधिकारी रहे मौजूद
बुढ़ाना क्षेत्र के गांव मंदवाडा में युवा प्रगतिशील किसान तैमूर अली राणा के आवास पर आज शनिवार की शाम बजाज हिंदुस्थान शुगर मिल लिमिटेड भसाना के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक डाक्टर विकास बालियान और शुगर मिल के गन्ना अधिकारी डाक्टर ठाकुर गौरव प्रताप सिंह सहित अन्य कई अधिकारियों ने आसपास के गांव के गन्ना किसानों की फसलों को लेकर एक आवश्यक बैठक की ।