गोला: जामुन खाने पर विवाद में महिला और दो बच्चे घायल, बड़हलगंज में तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर, पुलिस जांच में जुटी
Gola, Gorakhpur | Jun 27, 2026 बड़हलगंज के कोइलीखाल गांव में शनिवार को जामुन खाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसके दो बच्चों के साथ मारपीट की गई। इस मामले में पीड़िता ने तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है, जिसमें कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता उर्मिला, पत्नी मुसाफिर गोंड, ने पुलिस को तहरीर दी हैं।