रामगढ़: आजादी के बाद पहली बार रामगढ़ के हिसरा में पहुंची बिजली, पलामू सांसद वीडी राम का जताया आभार
Ramgarh, Palamu | May 29, 2026 रामगढ प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र हिसरा ग्राम में आजादी के बाद बिजली नहीं पहुंची थी जिसके कारण यहां के बच्चे रौशनी के बिना शिक्षा एवं अन्य कार्यों से वंचित थे। ग्रामीणों ने पलामू सांसद बीडी राम को बिजली समस्या से अवगत कराया। सांसद ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से हिसरा गांव में बिजली पहुंचायी जाए।