नावकोठी: चकमुजफ्फर मोड़ के पास बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी से की लूटपाट, थाने में मामला दर्ज
स्मॉल फाइनेंस कर्मी के साथ बदमाशों ने चकमुजफ्फर मोड़ के निकट लूटपाट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है। इस सिलसिले में मंझौल शाखा उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के कर्मी निधि कुमारी ने थाना में लिखित आवेदन देकर बताया है कि मेरे साथ तीन बदमाशों ने पिस्तौल का भय दिखाकर 92668 रूपया छिनतई की है।