अररिया: अररिया में जिलाधिकारी ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा के राज्य स्तर के टॉपर्स को किया सम्मानित
Araria, Araria | Apr 11, 2026 अररिया जिले के जिलाधिकारी विनोद दूहन ने बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को मेमेन्टो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।