हरदा: जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई में किसानों का फूटा गुस्सा, समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए पहुंचे टाली लेकर
Harda, Harda | May 26, 2026 हरदा जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में आज किसानों का आक्रोश देखने को मिला। समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग नहीं होने से नाराज किसान अपनी फसल ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर जनसुनवाई में पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।,किसानों का कहना है कि वे लगातार स्लॉट बुकिंग का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी फसल की खरीदी नहीं हो सकी है।