गरौठा: गरौठा में अवैध शराब पर बड़ा एक्शन: कोर्ट के आदेश पर हजारों लीटर शराब को नष्ट किया गया, पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई
झांसी के गरौठा में न्यायालय के आदेश पर पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए वर्ष 2022 से 2025 तक आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज 129 मामलों में बरामद कच्ची और देशी अवैध शराब को नष्ट किया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी, नायब तहसीलदार, आबकारी निरीक्षक और थाना प्रभारी मौजूद रहे।