सासनी: नेशनल हाईवे पर सब्जी मंडी के पास एक युवक के पैर पर चढ़ा ट्रैक्टर का पहिया, घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sasni, Hathras | May 16, 2026 जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के सब्जी मंडी के पास सड़क पर पैदल चल रहे चामण मोहल्ला निवासी एक युवक विजय पुत्र मुरारी लाल के पैर पर ट्रैक्टर ने का पहिया चढ़ गया। हादसे के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां से युवक को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया।