गया टाउन सीडी ब्लॉक: महंगाई और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ भाकपा माले का हल्ला बोल, गया में विशाल मार्च निकाल सौंपा
बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों तथा बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा माले) की जिला कमेटी गया ने सोमवार को शाम 4 बजे शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गांधी मैदान से विशाल रैली निकालकर जिला समाहरणालय तक मार्च किया और राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांग-पत्र.