बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में वारंटी सहित 3 अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारंटी सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गुरुवार शाम करीब 4 बजे पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, माननीय न्यायालय बिक्रमगंज के जीआर संख्या 1304/25 के तहत जारी वारंट के आधार पर धर्मेंद्र कुमार और चंद्र प्रकाश, निवासी पड़ड़िया, थाना बिक्रमगंज को गिरफ्तार किया गया।