गौरिहार: हटवा में तंबाकू निषेध एवं नशा मुक्ति अभियान, किशोर-किशोरियों को किया गया जागरूक
गौरिहार विकासखंड की ग्राम पंचायत हटवा में तंबाकू निषेध एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम शनिवार की दोपहर 2 बजे आयोजित किया गया। आशा कार्यकर्ताओं तारा सिंह, जयदेवी अहिरवार एवं साथिया भानु प्रताप के सहयोग से किशोर-किशोरियों को तंबाकू और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई।