मंदसौर: मुस्लिम समाज के लोगों की दुकानों में तोड़फोड़ मामले में मुस्लिम समाज ने एडिशनल एसपी को दिया ज्ञापन कोतवाली थाने पर
ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान हुए विवाद के बाद मुस्लिम समाज के लोगों की दुकानों में की तोड़फोड़ एवं लगाई आग मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एडिशनल एसपी को मुस्लिम समाज ने दिया ज्ञापन,मुस्लिम समाज के पदाधिकारी ने कहा कि हमारी सुनवाई नहीं होगी तो हम लोग सुप्रीम कोर्ट में शिकायत करेंगे, एवं बताया की वीडियो भी हम लोगों ने अधिकारियों को दिए हैं,