सवाई माधोपुर की कोतवाली थाना पुलिस ने एक दस हजार रुपए के फरार इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी विनोद जांगिड़ पुत्र कल्याणमल निवासी हथडौली थाना बौंली वाहन चोरी और नकदी चोरी का मामले में 9 साल से फरार चल रहा था।जिसपर जिला पुलिस ने दस हजार का इनाम घोषित किया हुआ था।पुलिस टीम को आरोपी के चकेरी गांवमें किराए से रहने की सूचना मिली थी।जिस पर पुलिस ने दबिश दी।