विदिशा नगर: सेफ क्लिक 2.0' का समापन जिला पंचायत अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी ने दिया सुरक्षित डिजिटल समाज का संदेश
विदिशा में 15 दिवसीय 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान का समापन गुरुवार शाम 5 बजे रवीन्द्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक भवन में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी ने नागरिकों से सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार अपनाने का आह्वान करते हुए विदिशा को साइबर जागरूक जिला बनाने का संकल्प दोहराया।