भिंड नगर: उदोतपुरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक घायल, ग्वालियर रेफर
भिंड के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत उदोतपुरा गांव के पास मंगलवार शाम करीब 4 बजे एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल भेजा