छातापुर: सुपौल के बिसनपुर गांव में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, हमले में एक ही परिवार के चार लोग घायल
सुपौल के बिसनपुर गांव में पुरानी जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, दबिया और लाठी से हुए हमले में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया है, पीड़ित पक्ष ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है