वाड्रफनगर: जिला पंचायत सीईओ ने वाड्रफनगर का सघन दौरा किया, विकास कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा
वाड्रफनगर गुरुवार जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने विकासखंड वाड्रफनगर के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सुलसुली, मुरकोल में मनरेगा अंतर्गत निर्माणाधीन चेक डैम, आंगनबाड़ी भवन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का मौके पर पहुंच निरीक्षण किया।