महेशपुर: महेशपुर में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक
महेशपुर थाना परिसर में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए शनिवार को शांति समिति बैठक हुई। एसडीपीओ और सीओ ने सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए और पूजा समितियों को CCTV, कतार व्यवस्था और 24 घंटे समिति सदस्यों की मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस ने शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।