फिरोज़ाबाद: महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले युवक को गिरफ्तार किया, मिशन शक्ति फेज-5 में थाना दक्षिण पुलिस की कार्रवाई
नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के तहत चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5 (गुड वर्क) अभियान के अंतर्गत थाना दक्षिण पुलिस ने महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले युवक को मंगलवार देर रात 11 बजकर 15 मिनट करीब पर गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक सिंहराज सिंह मिशन शक्ति टीम के साथ गश्त के दौरान जैन मंदिर चौराहे पर कार्यवाही की।