मुरैना में खाद की किल्लत: भीषण गर्मी में लाइनों में खड़े किसान, मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव।
मुरैना जिले में खाद की किल्लत के चलते किसान भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। जिले के विभिन्न खाद वितरण केंद्रों पर सैकड़ों किसान सुबह से ही लंबी-लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। भीषण गर्मी के बावजूद कई किसान रामधुन गाते हुए धैर्य के साथ लाइन में खड़े हैं, ताकि उन्हें समय पर खाद मिल सके।
किसानों की लगातार बढ़ती परेशानी को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने टोकन व्यवस्था समाप्त कर दी है। अब किसानों को बिना टोकन के खाद उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि, व्यवस्था में बदलाव के बावजूद किसानों की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं।
किसानों का कहना है कि वे सुबह से भूखे-प्यासे खाद केंद्रों पर पहुंच जाते हैं और पूरा दिन लाइन में खड़े रहने के बाद भी कई बार खाद नहीं मिल पाती। सबसे बड़ी समस्या यह है कि अधिकांश केंद्रों पर प्रशासन की ओर से छाया, पीने के
Morena Nagar, Morena | Jul 30, 2026