हज़ारीबाग: हजारीबाग जिले में आपकी योजना-आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 30 अगस्त से लगाया जायेगा शिविर।
मुख्य सचिव, झारखंड के निर्देश पर जिले में आपकी योजना-आपकी सरकार,आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विभिन्न पंचायतों और नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न वार्डो में शिविर का आयोजन कर लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। जिले के सभी पंचायतों में शिविर लगाने को लेकर जिलास्तर से तैयारी भी प्रारंभ कर दी गयी है।