हज़ारीबाग: राष्ट्रीय खेल दिवस पर कई खेल स्पर्धा का किया गया आयोजन,दिन भर खिलाडियों से गुलजार रहा हज़ारीबाग़ स्टेडियम
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एक दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन हजारीबाग के कर्जन ग्राउंड स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी हजारीबाग द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी हजारिबाग ने हॉकी के जादुगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्जित कर उन्हे याद किया।