हज़ारीबाग: हजारीबाग समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक,अवैध बालू उठाव व परिचालन पर सख्ती बरतने का निर्देश।
जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की मासिक बैठक उपायुक्त श्रीमती नैंसी सहाय की अध्यक्षता में हुई। समाहरणालय सभागार में हुई बैठक में एजेन्डावार विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने टास्क फोर्स की पिछली बैठक में दिये गये निदेश के अनुपालन की समीक्षा की।