तरबगंज: तरबगंज में 110 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, प्रशासन ने सुरक्षा के लिए किये खास इंतजाम
तरबगंज क्षेत्र के 110 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। ट्रैक्टर-ट्राली पर डीजे की धुन पर नाचते-गाते भक्त श्रद्धालु विसर्जन स्थल के लिए रवाना हुए, साथ ही प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। गांधी चबूतरा दुर्गा पूजा समिति के राम लोटन चौहान ने तीन साल के निरंतर आयोजन की जानकारी दी।