बस्ती: पुलिस उपाधीक्षक सर्किल GKP अनुभाग GKP ने होली और रमजान माह को लेकर बस्ती GRP थाने का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण
Basti, Basti | Mar 8, 2025 पुलिस उपाधीक्षक सर्किल गोरखपुर अनुभाग गोरखपुर विनोद कुमार द्वारा थाना GRP बस्ती का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विनोद कुमार द्वारा थाना कार्यालय के अभिलेखों को चेक किया गया। तत्पश्चात असलहा,कारतूस व राजकीय सम्पतियों का निरीक्षण किया।अधिकारी व कर्मचारीगण से शस्त्र खोलवाया व जोड़वाकर देखा गया। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।