गभाना: गभाना क्षेत्र के एक गांव से महिला तीन बच्चों, जेवरात व नकदी लेकर अपने भांजे के साथ फरार हुई
गभाना थाना क्षेत्र से गुरुवार को रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला के अपने तीन बच्चों के साथ कथित रूप से सगे भांजे के साथ घर छोड़कर जाने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित पति का आरोप है कि 29 जून को उसकी पत्नी तीनों बच्चों के साथ घर से चली गई।