पहाड़ी: गोपालगढ़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई 6 साइबर ठग गिरफ्तार
गोपालगढ़ पुलिस ने साइबर ठगी करते हुए 6 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6 एंड्रॉइड मोबाइल फोन एवं सिम कार्ड भी बरामद किए हैं।पुलिस ने बताया कि आरोपी जंगल में बैठकर मोबाइल फोन और सिम कार्ड के माध्यम से साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। कार्रवाई के दौरान मौके से 6 मोबाइल फोन जब्त किए गए। रविवार शाम 6 बजे मिली जानकारी।