शाहजहांपुर: कांट थाना क्षेत्र में हुए हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही गई जान, देर शाम चौथे घायल की भी थमी सांसें
कांट थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक बेकाबू और तेज रफ्तार डंपर ने सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, एक अन्य गंभीर रूप से घायल युवक ने देर शाम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस दिल दहला देने वाले हादसे में अब तक कुल चार लोगों की मौत ह