बरेली: बरेली में दुकान में घुसकर दबंगई, मामूली कहासुनी पर सादिक पर हुआ हमला, खून से लथपथ पहुंचा अस्पताल
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित छोटी बिहार इलाके में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि इलाके के रहने वाले सादिक की दुकान में तीन से चार दबंग युवक जबरन घुस आए और उनके साथ जमकर मारपीट की। इस हमले में सादिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल सादिक ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की है। सूचना मिलते ही