महाराजगंज: चौक नगर पंचायत में शतचंडी महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा
मंगलवार दोपहर 3:00 बजे तक चौक नगर पंचायत में शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवा शामिल हुए। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भजनों के साथ नगर भ्रमण करती हुई यज्ञ स्थल पहुंचीं, जहां पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। यज्ञ की शुरुआत वैदिक अनुष्ठानों और मंत्रोच्चार के साथ हुई। प्रतिदिन सुबह-शाम आचार्यों द्वारा देवी