नोखा: जसरासर पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, बड़ी कार्रवाई
Nokha, Bikaner | May 29, 2026 बीकानेर जिले के जसरासर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस, 2 खाली खोखे तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश आईपीएस और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के