आज से 10 वर्ष पहले आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी और घर में केवल 1 गाय थी। लेकिन अब जिले के ग्राम निपानी के श्री महेंद्र कुमार साहू जी ने पशुपालन के प्रति अपनी रुचि और दृढ़ संकल्प से शासन की योजनाओं का लाभ लेकर अपनी पूरी तकदीर बदल दी।
उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग से कृत्रिम गर्भाधान का लाभ उठाया, जिससे गाय ने 11 बछड़ों को जन्म दिया। 'उन्नत मादा वत्स पालन योजना' से जुड़कर उन्हें बेहतरीन लाभ मिला। घर में रोजाना 20-25 लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है, जिससे उन्हें सालाना ₹3 से ₹4 लाख की शानदार आय हो रही है। दूध बिक्री के साथ-साथ बायो गैस का उत्पादन, गोबर से खाद और जीवामृत बनाकर 3 एकड़ खेत में पूरी तरह जैविक खेती की जा रही है, जो पर्यावरण और सेहत दोनों के लिए वरदान है।
#SevakiKahani #सेवा_संकल्प_अभियान #सेवा_की_कहानी #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari #SevaSeVikas #Sushasansarkar #ViksitChhattisgarh #VishnuBhaiya
Balod, Chhattisgarh | Sep 22, 2026