कोंच: चबुरा पंचायत: सड़क हादसे में बरई गांव के नवविवाहित युवक की मौत, शादी के 15 दिन बाद छाया मातम
Konch, Gaya | May 10, 2026 आंती थाना क्षेत्र के बरई गांव निवासी तपलेश्वर यादव के 18 वर्षीय पुत्र संटू कुमार की शनिवार शाम करीब 6 बजे सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार संटू कुमार बाइक से गुरारू से अपने गांव बरई लौट रहा था। इसी दौरान बरई सूर्य मंदिर से कुछ दूरी पर पुल के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।