बैराड़: गैस कटर से ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की कोशिश का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार; नेक्सॉन कार, देशी कट्टा जब्त
बैराड़ थाना पुलिस ने गैस कटर से ज्वेलर्स की दुकान का ताला काटकर चोरी का प्रयास करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई टाटा नेक्सॉन कार,एक 315 बोर का देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए है।गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने खुलासा सोमवार सुबह 10 बजे किया है