जांजगीर: कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली, सुशासन तिहार के शिविरों में अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर लंबित प्रकरणों, शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सुशासन तिहार के तहत लगाए जा रहे शिविरों में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की प्रगति की जानकारी ली तथा शेष शिविरों में सभी जिला स्तरीय एवं विकासखंड।