कांके: कोकर समेत कई पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही पेट्रोल-डीजल के लिए लगी लोगों की भीड़
Kanke, Ranchi | May 16, 2026 कोकर सहित कई पेट्रोल पंप पर शनिवार सुबह करीब आठ बजे से ही पेट्रोल डीजल लेने के लिए लोगों की भीड़ लग गई है। रांची के कई पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं और वे अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। बीते दिन भी सुबह से ही पेट्रोल पंप पर लोगों की लंबी लंबी कतार देखने को मिली थी।