बहराइच: कोदही इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, इनामी बदमाश असलम के पैर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
थाना बौंडी क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार-गुरुवार की रात स्वॉट टीम व थाना बौंडी पुलिस की 25 हजार रुपए के इनामिया हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके 2 साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है