देवबंद: नागल में रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पूर्व प्रधान पति राकेश राणा के रूप में हुई पहचान, परिवार में मचा कोहराम
सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र के गांव बडूली स्थित रेलवे ट्रैक पर रविवार को मिले अज्ञात शव की पहचान सोमवार दोपहर 2 बजे गांव भलस्वा ईसापुर निवासी पूर्व प्रधान पति राकेश राणा (62) के रूप में हुई। शव की शिनाख्त होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।