गोला: बड़हलगंज इलाके में पेंशन लेने बैंक पहुंचे बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ी, बैंक परिसर में मौत—हार्ट अटैक की आशंका
Gola, Gorakhpur | Apr 13, 2026 गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी 65 वर्षीय रामव्यास तिवारी की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह सुबह करीब 11 बजे कस्बे स्थित पंजाब नेशनल बैंक में पेंशन लेने पहुंचे थे। इसी दौरान बैंक परिसर में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।