जखनिया: डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान किया गया, सेवा और समर्पण का दिया गया संदेश
राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर बुधवार की देररात तक नगर स्थित एचआर पैलेस में आदर्श वेलफेयर सोसाइटी की ओर से चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न चिकित्सकों को चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।