पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने फरार नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए कराईकेला थाना में दर्ज मामले की तहत तीन प्राथमिक अभियुक्तों के घरों पर न्यायालय के आदेशानुसार इश्तहार चस्पा किया। इनमें 15 लाख रुपये का इनामी नक्सली सालुका कायम उर्फ भुनेश्वर उर्फ जयराम भी शामिल है। पुलिस ने कूदाबुरु, टेंडरसई और माइलीपी गांव में यह कार्रवाई की।