गिर्वा: धारता गांव के कुंए में डूबने से 1 व्यक्ति की मौत, सिविल डिफेंस की टीम ने शव निकाला
Girwa, Udaipur | Feb 19, 2025 धारता गांव के कुंए में डूबने से 1 व्यक्ति की हुई मौत। दरअसल भिंडर थाना क्षेत्र के धारता गांव में एक व्यक्ति की कुंए में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय छोगालाल अहीर बुधवार को धारता गांव के कुएं में डूब गए। सूचना पर मौके पर पहुंची सिविल डिफेंस की टीम ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को ढूंढ निकाला।