फुलवारी: जानीपुर थाना क्षेत्र के बग्घा टोला गांव के पास अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मारी, इलाज के दौरान हुई मौत
Phulwari, Patna | Apr 11, 2026 जानीपुर थाना क्षेत्र के बगघा टोला गांव का पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति काे मारा धक्का जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कि जानकारी मिलते ही जानीपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज का दौरान मौत हो गई। घटना कि जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।