कैराना: पावटीकलां गांव में मृत गाय को दफनाने से रोकने और धमकी देने के मामले में प्रधानपति समेत 2 पर दर्ज हुआ केस
Kairana, Shamli | Jun 17, 2026 गांव पावटीकलां निवासी सचिन ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि 10 जून की शाम उसकी बीमार गाय की मृत्यु हो गई थी। वह अपने साथी शिवकुमार के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में गाय को लेकर जंधेड़ी रोड स्थित स्थान पर दफनाने गया था। आरोप है कि ग्राम प्रधान पति जावेद व फुरकान वहां पहुंच गए, जिन्होंने गाय को दफनाने के लिए जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदने से मना कर दिया।