छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महाराजगंज में खेत में पानी लगाने के दौरान पाइप निकालने को लेकर विवाद हिंसक हो गया। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल बृजेश कुशवाहा ने बताया कि आज 19 अप्रैल सुबह करीब 5:00 बजे वह अपने खेत में उड़द की फसल में पानी लगा रहा था।