चुनार: जमालपुर और चुनार पुलिस ने गो तस्करी के मामले में वांछित 25-25 हजार के इनामिया अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
चुनार व जमालपुर पुलिस टीम द्वारा गो-तस्करी के अभियोग में वांछित/फरार चल रहे ₹ 25-25 हजार के इनामियां 02 अभियुक्त गिरफ्तार। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा पुरस्कार घोषित/इनामियाँ/गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाई का निर्देश दिया गया था।