संभल: नखासा के फतेहपुर देव निवासी दिव्यांग युवक को तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, व्यक्ति घायल होकर संभल जिला अस्पताल पहुंचा
नखासा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार गाड़ी ने एक दिव्यांग युवक को टक्कर मार दी। फतेहपुर देव निवासी युवक अपने घर के सामने सड़क पार कर दुकान जा रहा था,इसी दौरान तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी,जिससे वो घायल हो गया। लोगों की मदद से उसको संभल के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।