सलैया चौकी क्षेत्र अंतर्गत चरगवा गांव में बुधवार रात एक 40 वर्षीय युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, युवक अपने घर जा रहा था, तभी गांव के ही दो लोगों ने किसी बात को लेकर उसके साथ विवाद करते हुए मारपीट कर दी। घटना में युवक को चोटें आई हैं।