विदिशा नगर: 11 मार्च को हुई लूट की वारदात का पुलिस लाइन में SP ने किया खुलासा, फरियादी ही निकला आरोपी
बुधवार शाम को पुलिस लाइन में एसपी दीपक शुक्ला ने 11 मार्च को कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई लूट की वारदात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि दूध की एजेंसी में काम करने वाले एक कर्मचारी यश कुर्मी ने ऑनलाइन गेमिंग में कर्जदार बनने के बाद कंपनी की राशि को हड़पने के लिए लूट की झूठी साजिश रची थी। फरियादी ही इस मामले में आरोपी बनाया गया।