विदिशा नगर: बुधवार को जिलान्यायालय मे न्यायाधीश ने वर्ष 2022 के हत्या के मामले मे 2आरोपियो को सुनाई सजा-अर्थदंड,एक को अजीवन कारावास
21 अगस्त 2022 को विदिशा रेलवे स्टेशन पर मथुरा से वापस आए एक यात्री की आधी रात के वक्त दो आरोपियों द्वारा मात्र ₹2000 की लूट का विरोध करने पर हत्या कर दी गई थी। जीआरपी पुलिस द्वारा इस मामले में जांच कर दोनों को गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश ने एक आरोपी को आजीवन कारावास-अर्थदंड और दूसरे को 7 साल की सजा और अर्थ दंड सुनाया